Connect with us

मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

देहरादून 26 अप्रैल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 को लेकर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

भेंट के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के परिजनों से मिले…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…

मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि 20 मई 2026 को पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा, जिसका नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

उन्होंने जानकारी दी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर दसवें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह की पावन तपोभूमि के दर्शन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top