Connect with us

नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

उत्तराखंड

नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान

 

देहरादून, 28 जुलाई। प्रेमनगर क्षेत्र के नंदा की चौकी स्थित पुलिया के टूटने की खबरें भ्रामक निकलीं। पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम के संयुक्त निरीक्षण में पुलिया का मुख्य ढांचा पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को तीन घंटे के भीतर सड़क को सुचारु करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया से जुड़ी एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बह जाने से सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इसी के चलते पुलिया टूटने की अफवाह फैल गई, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी

प्रशासन के अनुसार क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की युद्धस्तर पर मरम्मत की जा रही है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जल्द ही मार्ग को वाहनों और आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top