देहरादून : श्री गुरु राम राय दरबार साहिब परिसर में प्रेम, सद्भावना, आस्था, भाईचारा, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक झंडेजी मेला में बुधवार को 90 फीट ऊचे झंडेजी के आरोहण के दौरान यह नजारा देखने को मिला।
उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों व विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बने। दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज की अगुआई में शाम चार बजकर 19 मिनट पर झंडेजी का आरोहण किया।
इस दौरान पूरा दरबार परिसर गुरु महाराज के जयकारों से गूंज उठा। झंडेजी के दर्शन के लिए दरबार साहिब परिसर के अलावा आसपास की दुकानों व घरों की छतों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
The post झंडेजी के आरोहण में आस्था का सैलाब, गुरु महाराज के जयकारों की गूंज appeared first on Uttarakhand Today.