मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ, जानिए क्या होगा किराया?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों…

Read More

अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न…

देहरादून, 10 मार्च 2025: अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन आज आफिसर्स ट्रांजिट होस्टल, रेसकोर्स, देहरादून में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सांख्यिकी सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए धीरज गुप्ता और संदीप पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों को बराबर 31-31 मत प्राप्त हुए। टाई की स्थिति उत्पन्न होने के बाद अर्थ एवं संख्या निदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक सुश्री चित्रा द्वारा पर्ची प्रणाली के माध्यम से धीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया…

Read More

केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक…

रुद्रप्रयाग: 2025 की केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री तथा जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को विकासखंड ऊखीमठ में अधिकारियों, होटल संचालकों, विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं आम जनता के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ समन्वय कर इस अभियान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा अभियान मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इस अभियान…

Read More

अपनी कोर टीम संग जनता दरबार में जिलाधिकारी मौके पर कर रहे जन समस्याओं का निराकरण

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में आज 126 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, आपसी विवाद, नंदा-सुनंदा योजना से आच्छादित करने, स्कूल फीस माफी, आर्थिक सहायता, शिक्षा विभाग, नगर निगम, लोनिवि, वन विभाग, एमडीडीए, जल निगम आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र 6 नम्बर पुलिया के समीप बद्रशी कालोनी में साल के पेड़ का अवैध कटान की शिकायत पर डीएफओ मसूरी तथा वन प्रभाग कालसी के ग्राम पंचायत…

Read More

व्यापार संधियों का विस्तार : आहार 2025 में ऑस्ट्रेलियाई खाद्य की प्रदर्शनी

देहरादून – 10 मार्च 2025: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार संधि (एआई-ईसीटीए) के तहत व्यापारिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं, जिससे भारत में उत्तम गुणवत्ता वाले ऑस्ट्रेलियाई कृषि-खाद्य उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए, ऑस्ट्रेलियाई व्यापार और निवेश आयोग (ऑस्ट्रेड) ने क्वींसलैंड और न्यू साउथ वेल्स की राज्य सरकारों के सहयोग से 11 ऑस्ट्रेलियाई ब्रांडों को एक मंच पर लाया है। ये ब्रांड आहार 2025 में हॉल नंबर 1, स्टैंड नंबर 1जी-02ए स्थित ऑस्ट्रेलियाई पंडाल में…

Read More

भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर नागेंद्र चौहान को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने दी शुभकामनाएं

उत्तरकाशी: पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता विजयपाल सजवाण ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नागेंद्र चौहान को उत्तरकाशी जनपद मे भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जो विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, उसमें संगठनात्मक कार्यों की महत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। पार्टी नेतृत्व द्वारा नागेंद्र चौहान जी को यह जिम्मेदारी सौंपना उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नागेंद्र चौहान जी का संगठन के प्रति समर्पण एवं कार्यकर्ताओं…

Read More