देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। उन्होंने ट्यूलिप प्रजाति के पुष्पों का भी अवलोकन किया। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया था। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार बागवानी को निरंतर बढ़ावा दे रही है। राज्य में फूलों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कई कृषक, ट्यूलिप प्रजाति के फूलों की बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ी है। इन फूलों के…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला उद्यमिता समिट 2025 में प्रतिभाग किया
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित डायरेक्ट सेलिंग महिला उद्यमिता समिट 2025 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत की मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। सेना, राजनीति, खेल, विज्ञान, कृषि, शिक्षा, उद्योग जैसे अनेक क्षेत्रों में मातृशक्ति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री…
Read Moreजीआरडी में धूम धाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस…
देहरादून: राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी,राजपुर रोड देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया ! इस अवसर पर संस्थान के वाईस चेयरमैन श्री इंदरजीत सिंह ने शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं को शुभ कामनाये देते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अतुलनीय है ! महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने बताया कि संसथान की छात्राएं प्रत्येक वर्ष विश्विद्यालय की मेरिट लिस्ट् में बड़ी संख्या में स्थान पाकर संस्थान का नाम रोशन कर रही है ! साथ ही सरकारी…
Read Moreजिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने बिलेश्वर में किए 82 अल्ट्रासाउंड…
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. सौरभ गहरवार जनपद रुद्रप्रयाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी सजकता के साथ निभा रहे हैं। जिलाधिकारी लगातार बिलेश्वर सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड की सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अल्ट्रासाउंड की डिमांड आने के चलते जिलाधिकारी आज (द्वितीय शनिवार को अवकाश के दिन) बिलेश्वर सीएचसी (टिहरी) पहुंचे यहां उन्होंने विभिन्न महिलाओं समेत कुल 82 व्यक्तियों का अल्ट्रासाउंड किया। जनपद रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी संभालने से पूर्व डॉ. सौरभ गहरवार जनपद टिहरी में बतौर जिलाधिकारी एक साल तक अपनी सेवाएं…
Read Moreलोक अदालत में हुई जनसुनवाई, कुल 101 वादों का हुआ निस्तारण
रुद्रप्रयाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में शनिवार को जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव/सिविल जज (सी0डि0), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग रवि रंजन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 49 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 26,27,017 समझौता राशि वसूल की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रप्रयाग श्रीमती पारूल थपलियाल एंव सिविल जज (जू0डि0), बाह्य न्यायालय ऊखीमठ रोहित कुमार पाण्डेय की पीठ गठित की…
Read Moreउत्तराखंड में फिर करवट ले सकता है मौसम, Snowfall के आसार…
देहरादून: उत्तराखंड में मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ है और तेज धूप खिल रही है। हालांकि, दून के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चलती रहीं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शनिवार को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगामी सोमवार से ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाये…
Read Moreबच्चों के लिए भिक्षा नही, शिक्षा के मंत्र पर आगे बढ रहा देहरादून जिला प्रशासन…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर निंरतर कार्यवाही गतिमान है। भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में दो बालक व एक बालिका को केशव पूरीबस्ती डोईवाला, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें बालिका को राजकीय शिशु सदन दो बालकों को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए। सितम्बर 2024 से अभी तक लगभग 200 बच्चों को भिक्षावृत्ति करते रेस्क्यू कर किया गया है। इसके लिए डेडिकेटेड वाहन शहर सें…
Read More