Connect with us

उत्तराखंड की सियासत में घमासान जारी, अब पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सियासत में घमासान जारी, अब पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी कांग्रेस में हुए शामिल

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। सियासी हलचल के बीच चुनाव से पहले सभी पार्टियों में दल-बदल का सिलसिला जारी है।बीजेपी नेता कांग्रेस तो कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल होकर पार्टियों को झटका दें रहे है। आज (मंगलवार) पूर्व राज्य मंत्री साहब सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने साहब सिंह सैनी  को पार्टी की  सदस्यता दिलाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प को देहरादून प्रशासन दे रहा गति, जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई… 

वहीं साहब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सहित अन्य दलों पर सैनी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि  हरिद्वार जिले में तीसरे सबसे ज्यादा संख्या में सैनी समाज के लोग रहते हैं, लेकिन राजनीतिक दल उनका इस्तेमाल करते आए हैं, जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी और राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय  बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र की एडवाइजरी लागू , सरकार की डॉक्टरों से अपील, बच्चों को प्रतिबंधित कफ सिरप न लिखें डॉक्टर

चर्चा है कि 4 दिसंबर को कांग्रेस के कई बड़े नेता पीएम मोदी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे अफवाह बताते हुए कहा है की हम साहब सिंह सैनी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं। अभी काफी सैनी भाई कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मुख्यमंत्री
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top