Connect with us

टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

उत्तराखंड

टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

चम्पावत, 12 मार्च । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस तथा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

परियोजना को शीघ्र प्रारम्भ कराने के उद्देश्य से प्रथम किश्त के रूप में ₹1 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने को भी मंजूरी प्रदान की गई है। स्वीकृति के बाद टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस

इस मीडिया सेंटर के बनने से क्षेत्र के पत्रकारों को समाचार संकलन, संवाद, बैठक तथा अन्य पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वहीं प्रस्तावित कम्यूनिटी हॉल के निर्माण से स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में सुशासन की नई परिभाषा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए जर्नलिस्ट यूनियन ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top