Connect with us

बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

 

देहरादून 7 जुलाई । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्री बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की शिकायतों की जांच के लिए उत्तराखंड शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट और संस्तुतियां शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे होने पर ही मिलेगी अनुमति…

पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष गढ़वाल मंडल के आयुक्त होंगे। समिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी तथा महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान सदस्य बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

समिति श्री बदरीनाथ धाम में प्राप्त होने वाले दान-चढ़ावे से संबंधित कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करेगी। जांच के दौरान आवश्यकता पड़ने पर समिति किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ या अन्य संबंधित व्यक्ति का सहयोग और परामर्श भी ले सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

इसके अलावा समिति दान-चढ़ावे के प्रबंधन तंत्र को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों और सुझावों से भी शासन को अवगत कराएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित इस समिति का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच कर व्यवस्था में पारदर्शिता और जनविश्वास को मजबूत करना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top